बेगूसराय: अलग-अलग थाना क्षेत्रों से देशी शराब के साथ 3 अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
बेगूसराय में अलग-अलग थाना क्षेत्र से देशी शराब के साथ 03 अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी शुक्रवार की शाम 04:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. एसपी ने बताया कि लाखो थाना अंतर्गत शांति नगर सूजा से 10 लीटर देशी शराब के साथ एक व्यक्ति वहीं नावकोठी थाना क्षेत्र से भी देशी शराब के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है.