बेगूसराय: ITI कैंपस में 05 जून को जिला नियोजनालय द्वारा जॉब कैम्प आयोजित, 50 पदों पर होगी भर्ती
जिला नियोजनालय द्वारा संयुक्त श्रम भवन आइटीआइ कैंपस में 05 जून को जॉब कैम्प का आयोजन किया जायेगा. जहां मशीन ऑपरेटर के 50 पदों पर बहाली की जायेगी. यह बातें शुक्रवार की शाम 05:00 बजे जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने कही. उन्होंने बताया कि इक्छुक अभ्यर्थी उक्त तिथि को सुबह 10:00 बजे से शाम 04:00 बजे तक जॉब कैम्प में भाग ले सकते हैं.