बारुन: बारुण कार्यान्वयन समिति की बैठक में गूंजीं जनसमस्याएं, अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिया
बारुण प्रखंड मुख्यालय के सभागार में प्रखंड स्तरीय कार्यन्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपेन्द्र सिंह ने की, जबकि संचालन उपाध्यक्ष सुशील पांडेय ने किया। बैठक में बीडीओ नीरज कुमार समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।बैठक में क्षेत्र से जुड़ी कई अहम समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।