शाहजहांपुर: बेटियों को शिक्षा का अधिकार दें, वे बोझ नहीं हैं: अमृता दीक्षित
शाहजहांपुर। महिला कल्याण विभाग द्वारा शुक्रवार को खुटार ब्लॉक की ग्राम पंचायत रौतापुर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी के आदेशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में 'हब फॉर एम्पॉवरमेंट ऑफ वुमेन' की जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अमृता दीक्षित ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' योजना के तहत बालिकाओं को खेल और शिक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्होंने कहा कि बेटी बोझ नहीं ह