नावकोठी: नावकोठी में सीपीआई अंचल परिषद की बैठक, पार्टी संगठन को मजबूत करने पर विचार
नावकोठी में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी अंचल परिषद की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता राजेंद्र शर्मा ने किया। पूर्व विधायक सूर्यकांत पासवान ने पार्टी संगठन के मजबूती पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि गरीब के हक अधिकार के लिए पार्टी संघर्ष करती रहेगी। सांप्रदायिक शक्तियां पार्टी को मजबूती में बड़ी रुकावट पैदा कर रही है ।