खुरई: नए बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं से यात्री व बस ऑपरेटर परेशान,पानी नहीं,टॉयलेट नहीं सफाई नहीं, हो रही शराबखोरी<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamasya nis:value=jansamasya nis:enabled=true nis:link/>
Khurai, Sagar | Mar 26, 2025 स्टेशन के पास करोड़ों की लागत से नया बस स्टैंड बन गया लेकिन मूलभूत सुविधाओं के साथ यात्री व बस ऑपरेटर परेशान हो रहे हैं। बुधवार शाम लगभग 5 बजे दुकानदार ने बताया कि पानी के लिए टैंकर खुद मंगाना पड़ रहा है, टॉयलेट नहीं है जिससे सभी को परेशानी है। सफाई नहीं हो रही जिससे पूरे बस स्टैंड पर गंदगी है, दिन रात शराबखोरी से दुकानदार और बस यात्री परेशान होते हैं।