कोल: एयरपोर्ट के निकट मैक्स चालक को टक्कर मारकर अज्ञात वाहन चालक फरार, एम्बुलेंस ने जिला अस्पताल पहुंचाया
Koil, Aligarh | Jul 13, 2025 एयरपोर्ट के निकट मैक्स चालक को अज्ञात वाहन चालक टक्कर मारकर फरार हो गया। मध्य प्रदेश का रहने वाला व्यक्ति मैक्स लेकर दिल्ली की ओर जा रहा था। इसी बीच अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। एक्सीडेंट की सूचना पर हाईवे एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल लाई।