खंडवा नगर: खाद-बीज तैयार, लेकिन नहीं हुई बुवाई... कर्ज की चिंता ने ले ली बुजुर्ग किसान की जान
खंडवा जिले के ग्राम सारोला निवासी 75 वर्षीय किसान भगीरथ पिता रामचंद्र ने समय पर बुवाई नहीं हो पाने और आर्थिक चिंता से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि उनके चार बेटे बाहर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि भगीरथ तीन एकड़ कृषि भूमि पर खेती करते थे। उन्होंने पहले से खाद और बीज खरीदकर रख लिया था, लेकिन समय पर बुआई नहीं हो सकी थी ।