तमाड़ 1: तमाड़ में दर्दनाक हादसा: तालाब में कार गिरने से दो युवकों की मौत
तमाड़ थाना क्षेत्र के चालाडीह गांव के पास बुधवार देर रात शादी समारोह से लौट रही एक कार अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। हादसे में कार सवार सिल्ली के बरलंगा निवासी दो युवकों की मौत हो गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की मदद से दोनों को बाहर निकालकर तमाड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया,