खीरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर की भूमि पर भू माफियाओं द्वारा अवैध निर्माण कराए जाने का मामला इन दिनों तूल पकड़ता जा रहा है। बताया गया कि मंदिर परिसर की जमीन पर पट्टी रामदास पुरवा निवासी आफताब और नाजिम द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसको लेकर हिंदू संगठनों ने एसडीएम सदर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।