हिलसा: शहर के संत जोसेफ स्कूल के पास बाइक दुर्घटना में बाइक चालक हुआ घायल, पटना पीएमसीएच रेफर
Hilsa, Nalanda | Jul 18, 2024 हिलसा शहर के संत जोसेफ स्कूल के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी व्यक्ति को इलाज के लिए आसपास की लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। चिकित्साक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।जख्मी व्यक्ति की पहचान खुदागंज थाना क्षेत्र के जनकपुर गांव निवासी पिंटू कुमार के रूप में किया गया।