हिलसा: ब्रह्मस्थान गांव के पास झांझरिया एवं अज्ञात वाहन के टक्कर में झांझरिया चालक हुआ जख्मी, पटना रेफर
Hilsa, Nalanda | Jul 17, 2024 हिलसा योगीपुर पथ के ब्रह्मस्थान गांव के पास झांझरिया एवं अज्ञात वाहन के टक्कर में झांझरिया चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।झांझरिया चालक को आसपास के लोगों की मदद से इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। ड्यूटी पर तैनाथ चिकित्सक के द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।