हिलसा: कमता गांव में शादी समारोह के दौरान एक किशोर हुआ गायब, परिजन ने हिलसा थाना में दिया आवेदन
Hilsa, Nalanda | Jul 18, 2024 हरनौत थाना क्षेत्र के रहने वाले कारू मांझी के द्वारा गुरुवार को हिलसा थाना में एक आवेदन दिया गया है। जिसमें बताया गया है कि वह अपने पत्नी व पुत्र के साथ हिलसा थाना क्षेत्र के कमता गांव में शादी समारोह में आए थे। मंगलवार की रात्रि में शादी था। बुधवार से उसके पुत्र अर्जुन कुमार गायब है काफी खोजबीन किए लेकिन अर्जुन कुमार का कोई अता पता नहीं चला।