पटना ग्रामीण: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पटना पहुंचे, बीजेपी के सदस्यता अभियान की करेंगे समीक्षा
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार की सुबह 11:00 बजे पटना पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा के बड़े नेताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से वे बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गए, जहां वे बीजेपी के सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे