पटना ग्रामीण: पटना एयरपोर्ट से नाबालिग प्रेमी जोड़े को हिरासत में लिया गया, पुलिस ने अभिभावकों को दी सूचना
पटना एयरपोर्ट से शुक्रवार की सुबह 9 बजे नाबालिग़ प्रेमी जोड़े को सीआईएसएफ की सूचना पर पुलिस ने हिरासत में लिया है। नाबालिग़ जोड़ा एयरपोर्ट से बाहर जाने की तैयारी में थे। हवाई अड्डा थानाध्यक्ष ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि नाबालिग़ जोड़े के अभिभावकों को सूचना दे दी गई है। दोनों मोतिहारी के रहने वाले हैं। अभिभावकों के आने के बाद उन्हें सौंप दिया जाएगा।