गंगापुर: उदेईमोड़ थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध पिस्टल सहित एक युवक गिरफ्तार, कई युवकों से की पूछताछ
उदेईमोड़ थाना पुलिस ने अवैध पिस्टल और दो कारतूस के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि संदिग्ध और असामाजिक व्यक्तियों की तलाश कर उनके खिलाफ कार्यवाही करने संदिग्ध वाहनों का सत्यापन कर,उनके खिलाफ कार्रवाई करने,किरायेदारों का सत्यापन करने,आमजन की सुरक्षा व विश्वास पैदा करने के उद्देश्य से 103 जवानों के द्वाराकार्रवाई की।