गंगापुर: गंगापुर सिटी में पुलिस ने चलाया विशेष सर्च अभियान, घर दुकानों में ली तलाशी
शहर में आए दिन हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने एक अभिनव पहल की। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर की एक कॉलोनी में विशेष सर्च अभियान चलाया गया। जिसमें कॉलोनी के घरों और दुकानों की तलाशी ली गई।वहीं सर्च अभियान के चलते कॉलोनी के लोगों में हड़कंप मच गया। करीब 350 घरों की तलाशी ली गई।