हरदोई के मल्लावां कस्बे में ट्रैफिक नियमों का पालन कराने वाले ही नियम तोड़ते नज़र आए, जिसके बाद उन पर कार्रवाई की गई है दरअसल मल्लावां ट्रैफिक इंचार्ज राजेश कुमार मिश्रा बिना हेलमेट के बाइक चलाते हुए देखे गए। राहगीरों ने उनका फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामला तेजी से चर्चा में आ गया। उच्चाधिकारियों ने वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए