फतेहपुर: आईटीआई रोड स्थित स्कूल जा रही छात्राओं से मनचलों ने की छेड़खानी, कैमरे में कैद हुआ वीडियो, दोनों युवकों की तलाश जारी
फतेहपुर जिले के आईटीआई रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज की छात्रा से बाइक सवार दो मनचले छेड़खानी करते हुए कैमरे में कैद हुए। दोनों मनचलों की हरकत कार सवार के द्वारा बनाकर सोशल मीडिया में वायरल किया। हालांकि इस मामले में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने घटना को संज्ञान लेकर बाइक सवार दोनो युवकों को बाइक नंबर के आधार पर पकड़ने के प्रयास पर लग गई।