सरधना: कालंद चुंगी पर स्थित भारत गैस एजेंसी लगातार बंद, उपभोक्ताओं को नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर, हर रोज हो रहा जमकर हंगामा
सरधना कस्बे के कालंद चुंगी चौराहे पर स्थित भारत गैस एजेंसी के लगातार बंद रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी एजेंसी के बाहर सुबह से ही लोगों की लंबी कतार लग गई, लेकिन घंटों इंतजार के बाद एजेंसी न खुलने से गुस्साए उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही