खाद की कालाबाजारी और धान खरीद में गड़बड़ी के विरोध में सीपीआई कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंका। सोमवार के दोपहर 2 बजे शहर के चांदनी चौक पर कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकालकर पीएम का पुतला जलाया। इस प्रतिरोध मार्च में किसान संगठन के लोग भी शामिल हुए।