गरौठा: गुरसरांय में व्यापारी आत्महत्या कांड में बवाल, शव रखकर सड़क जाम; एसआई निलंबित, 24 घंटे में कार्रवाई का भरोसा
व्यापारी इंद्रपाल की आत्महत्या के मामले में रविवार को आक्रोशित परिजनों और व्यापारियों ने रामनगर रोड स्थित मुक्तिधाम के सामने शव रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगाया। कार्रवाई की मांग पर एसपी ग्रामीण ने संबंधित उपनिरीक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया, जबकि मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर 24 घंटे के भीतर कार्रवाई का भरोसा दिया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त