हाथरस: गांव सुरंगपुरा में बल्ब जलाने गई युवती को लगा करंट, बिगड़ी हालत में परिजन लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव सुरंगपुरा में घर पर बल्ब जलाने गई युवती को बिजली का करंट लग गया। करंट लगने से युवती की हालत बिगड़ गई। परिजन आनन फानन में युवती को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर डॉक्टरों द्वारा युवती का उपचार किया गया। युवती ने बताया कि वह बल्ब जलाने के लिए गई थी तभी उसे बिजली का करंट लग गया।