पताही: अंचल पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार सिन्हा ने पताही थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए दिए निर्देश
मधुबन अंचल पुलिस निरीक्षक अनील कुमार सिन्हा ने शुक्रवार की रात को पताही थाना का निरीक्षण कर लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने प्रत्येक कांड की प्रगति रिपोर्ट का अवलोकन किया।