हैदरगढ़: इब्राहिमाबाद में डंपरों के आवागमन से डामर रोड कच्चे चकमार्ग में तब्दील, प्रधान प्रशासक की शिकायत पर शुरू हुई जांच
कोठी थाना क्षेत्र स्थित इब्राहिमाबाद गांव में रायल्टी की मिट्टी खनन से सार्वजनिक मूलभूत सुविधाओं को नुकसान पहुंच रहा है। डंपरों के लगातार आवागमन से इंटरलॉकिंग, खड़ंजा और डामर सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर कच्चे चकमार्ग में तब्दील हो गई हैं। इब्राहिमाबाद की प्रधान प्रशासक प्रमिला रावत ने इसकी शिकायत पीडब्ल्यूडी विभाग के उच्चाधिकारियों से की है।