शाहजहांपुर। स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिले में 1 से 15 जुलाई तक "मिशन सेफ स्कूल व्हीकल अभियान" चलाया जाएगा। एआरटीओ सर्वेश कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान सभी स्कूल वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की जाएगी।