हुज़ूर: रचना टॉवर में भीषण आग, पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी आग ने विकराल रूप धारण किया
Huzur, Bhopal | May 25, 2026 भोपाल के रचना टॉवर में भीषण आग लग गई। आग टॉवर की पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में लगी, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। इस हादसे में पार्किंग में खड़ी कई कारें और मोटरसाइकिलें जलकर पूरी तरह खाक हो गई हैं। सोमवार दोपहर करीब 2 बजे पार्किंग से उठते धुएं और आग की लपटों को देख बिल्डिंग में रहने वाले रहवासियों के बीच हड़कंप मच गया ।