हुरड़ा: गुलाबपुरा में नमकीन दुकान में भीषण ब्लास्ट, लाखों का हुआ नुकसान
गुलाबपुरा कस्बे के शनि मंदिर के सामने पास आज शनिवार सुबह करीब 10 बजे अरोड़ा नमकीन सेंटर में अचानक हुए भीषण ब्लास्ट से इलाके में हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि दुकान के दोनों शटर टूटकर बाहर जा गिरे। हादसे के बाद दुकान में आग लग गई, जिससे नमकीन सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।