मड़ियाहू: मड़ियाहूँ में अपना दल (एस) की मासिक बैठक, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर
जौनपुर के मड़ियाहूँ स्थित जिला कार्यालय में अपना दल (एस) जिला इकाई मछलीशहर की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, गांव-गांव जनचौपाल लगाने और 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।