हाथरस: गांव ढकपुरा में मामूली झगड़े में दबंगों ने युवक को मारी गोली, जिला अस्पताल से आगरा ले जाते समय रास्ते में हुई मौत
जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र के गांव ढकपुरा में मामूली झगड़े के बाद कुछ दबंगों ने एक युवक सोनू पुत्र रनवीर को गोली मार दी। घटना के दौरान गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और युवक को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने युवक को हायर मेडिकल सेंटर आगरा के लिए रेफर कर दिया। रास्ते मे युवक की मौत हो गई।