सांगानेर: जयपुर के विद्याधर नगर में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने ₹3 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण व शिलान्यास
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के भवानी निकेतन मंडल की वार्ड संख्या 17 में आयोजित वार्ड कार्यशाला में भाग लेकर लगभग ₹3 करोड़ की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों और जनसेवा को लेकर चर्चा की।