अमौर: अमौर प्रखंड के सीमलवारी घाट पर कनकई नदी में पुल निर्माण की मांग, चचरी पुल बना ग्रामीणों का सहारा
Amour, Purnia | Apr 6, 2026 अमौर -चचरी पुल बना लोगों का आवागमन में सहारा अमौर प्रखंड क्षेत्र के सीमलवारी घाट में कनकई नदी पर पुल निर्माण की ग्रामीणों ने मांग। ग्रामीणों ने कहा कि कई पंचायत के 50000 की आबादी का आवागमन का मुख्य रास्ता सीमलवारी घाट है। प्रशासनिक उपेक्षा के कारण आजादी के बाद से अब तक सालों भर नाव के सहारे एवं चचरी के पुल के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं।