अधौरा: अधौरा के बड़वान मोड़ के पास पिकअप की चपेट में आने से एक महिला की मौत, सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
अधौरा के बड़वान मोड़ के पास पिकअप की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। आज शुक्रवार को पोस्टमार्टम हाउस सुबह 9 बजे पहुंचे उसके परिजनों ने बताया कि मृतक महिला की पहचान यूपी के सोनभद्र जिला के रामपुर थाना क्षेत्र के खलियारी गांव निवासी संजय की 38 वर्षीय पत्नी जिऊती देवी बताई जाती है। अपने गांव से बाइक पर पति के साथ बीवफोर गांव रिश्तेदारी में जा रही थी।