मंडला के बम्हनी बंजर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 19 साल के युवक की मौत हो गई। यह घटना बरबसपुर गांव स्थित रेत खदान के पास हुई। मृतक की पहचान सिवनी जिले के धनोरा निवासी देव शाह मरकाम (19) के रूप में हुई है। देव शाह बरबसपुर की रेत खदान में मशीन हेल्पर के तौर पर कार्यरत था। शनिवार को ड्यूटी खत्म होने के बाद वह अपने ठिकाने की ओर लौट रहा था।