राजगढ़: भोजाण की रोही में अज्ञात चोर खेतों में घुसे, तीन ट्यूबवेलों की केबिल का कॉपर वायर चोरी कर हुए फरार, मौके पर मिला रबड़
Rajgarh, Churu | Jul 12, 2026 हमीरवास थाने के गांव भोजाण की रोही में अज्ञात चोरों द्वारा तीन ट्यूबवेलों पर सैंधमारी कर कुओं में से केबिल के कॉपर वायर को चोरी कर ले जाने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। रविवार सुबह व दोपहर जैसे ही लोग अपने खेतों में पहुंचे तो चोरी की वारदात को देखकर लोग हक्के बक्के रह गये। राजकुमार पूनियां ने बताया संबन्ध में पीड़ितों ने हमीरवास थाना पुलिस को सूचना दी है।