सरधना: दशरथपुर गांव में कार्यक्रम के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, तमंचा और कार बरामद
दौराला थाना पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार किए गए आरोपियों पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा गया है। आरोपी को कब्जे से फायरिंग में प्रयुक्त तमंचे तथा एक कार भी बरामद की गई है। यह जानकारी थाना प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार सिंह ने दी