रामगढ़: रामगढ़ के ग्राम पंचायत के चालान पर गढ़वा में बालू की तस्करी, प्रशासन की कार्रवाई ठंडे बस्ते में
सुदूरवर्ती प्रखंड क्षेत्र रामगढ़ इलाके से बालू का उठाव कर गढ़वा क्षेत्र में तस्करी की जा रही है। ट्रैक्टरों से दिन के उजाले में कोयल नदी स्थित सतबहिनी नाला से बालू का उठाव किया जाता है। सीमावर्ती क्षेत्र ढुलवा के नाम पर चालान लिया जाता है लेकिन बालू को रक्सी के रास्ते गढ़वा इलाके में तस्करी की जाती है।