कटनी ग्रामीण: भविष्य से भेंट: डीआईजी अतुल सिंह का नैगवा स्कूल में प्रेरणादायक संवाद
कटनी जिले के रीठी तहसील स्थित नैगवा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज एक विशेष कार्यक्रम “भविष्य से भेंट” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जबलपुर जोन के डीआईजी श्री अतुल सिंह मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान डीआईजी श्री अतुल सिंह ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया और उन्हें उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।