भरतपुर: नदबई गायत्री शक्तिपीठ में दीपमहायज्ञ का आयोजन, विशेष गोष्ठी भी हुई
भरतपुर जिले के नदबई के गायत्री शक्ति पीठ पर पूर्व विदेश मंत्री स्वर्गीय नटवर सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर दीपमहायज्ञ का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे। पूरे मंदिर परिसर में दीपों की रोशनी से आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला।