जिला सूचना जनसंपर्क कार्यालय से गुरुवार की शाम साढ़े छह बजे जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि आज श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग, औरंगाबाद के धावा दल द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में देव हॉस्पिटल के समीप स्थित आर.एम. वाशिंग सेंटर, औरंगाबाद से एक बाल श्रमिक को कार्यरत अवस्था में पाए जाने पर विमुक्त