खलीलाबाद: अग्निवीर की ट्रेनिंग पूरी कर लौटे रत्नाकर का बाईपास चौराहे पर भव्य स्वागत
महुली थाना क्षेत्र के बाघारी उर्फ प्रसादीपुर निवासी रत्नाकर पुत्र महेंद्र प्रसाद अग्निवीर की कठिन सैन्य ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूरी कर पहली बार अपने जिले लौटे। रविवार दोपहर बाईपास चौराहे पर पहुंचने पर ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। रत्नाकर ने बताया कि उन्होंने उत्तराखंड में अनुशासन और कड़ी मेहनत के साथ प्रशिक्षण पूरा किया।