बांका: कृषि विज्ञान केंद्र में कार्यशाला हुई आयोजित,किसानों को दिया गया प्रशिक्षण
Banka, Banka | Jun 15, 2026 बांका जिले में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में कृषि विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। सोमवार की सुबह 11 बजे कृषि विज्ञान केंद्र में प्राकृतिक खेती पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित किसानों को प्रशिक्षण दिया गया।