सिंगरौली: गढ़वा थाने में पदस्थ एक पुलिसकर्मी की पीजीआई लखनऊ में उपचार के दौरान हुई मौत
मध्य प्रदेश पुलिस में तैनात 29 वर्षीय हर्षवर्धन सिंह चंदेल उर्फ विशाल का पीजीआई लखनऊ में आकस्मिक निधन हो गया है हर्षवर्धन सिंह मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाने में तैनात थे। 19 फरवरी को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई परिवार के लोगों ने उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उन्हें पीलिया होने की बात बताई जहां उनका उपचार के दौरान निधन हो गया है।