राजनगर: छतरपुर: बमीठा थाना क्षेत्र के दौड़ताल में पेड़ से लटका मिला अज्ञात शव, फैली सनसनी
जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर करीब 3:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि महेंद्र गुप्ता के खेत में एक व्यक्ति पेड़ से लटका हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।इसके बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को राजनगर स्वास्थ्य केंद्र में रखवाया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है