चंदेरी: वार्ड क्र.16 विद्युतविभाग की लापरवाही के कारण जा सकती है किसी की जान शिकायत करने के बाद नहीं हो रही सुनवाई #jansamasya
चंदेरी के वार्ड क्रमांक 16 में मस्जिद के पास विद्युत विभाग की डीपी रखी हुई है जिसके तार इतने नीचे है कि कभी भी बरसात के समय कोई जान हानि हो सकती है वार्ड वासियों ने 5 जुलाई की रात करीबन 9:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि इस समस्या के शिकायत हम कई बार विद्युत विभाग कर्मचारी से कर चुके हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं।