राजगढ़: राजगढ़ के वार्ड 1 श्रीराम कॉलोनी में विद्युत समस्या को लेकर महिलाओं और पुरुषों ने किया प्रदर्शन, ट्रांसफार्मर लगाने की मांग
Rajgarh, Churu | Jun 30, 2026 राजगढ़ नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 01 श्रीराम मंदिर कॉलोनी में विद्युत समस्या कों लेकर मंगलवार को निवर्तमान वार्ड पार्षद जयवीर ढाका के नेतृत्व ने कॉलोनी की अनेक महिला पुरुषों ने विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।महिला पुरूष नारेबाजी करते विद्युत निगम कार्यालय सादुलपुर में एईएन सतीश मीणा से मिले और रोष जताते हुए नया ट्रासंफार्मर लगाने की मांग की।