ऊंचाहार: कुशल का पुरवा गोकना गाँव में पीआरवी पुलिस की मौजूदगी में महिला की पिटाई, वीडियो हुआ वायरल
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कुशल का पुरवा गोकना गांव में दबंगों ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।लेकिन सबसे बड़ी बात ये रही कि, जिस वक्त महिला की पिटाई की गई, इस दौरान पीआरवी पुलिस मौजूद रही।गांव की सावित्री ने छत का पानी निकलने के लिए लगाये गए पुराने पाइप को बदल दिया।जिसके बाद विपक्षियों ने शिकायत की थी।