शाहपुर: कर्जा बाजार में मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान में आग, लाखों की संपत्ति का नुकसान, दमकल की तीन गाड़ियों ने संभाला मोर्चा
शाहपुर प्रखंड के बहोरनपुर थाना क्षेत्र के कर्जा बाजार में आज गुरुवार को एक मोटरसाइकिल रिपेयरिंग दुकान में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने अपने स्तर से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, वहीं सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने में जुट गईं।