गरीबों के 'पक्के घर' के सपने पर डाका डालने वाले एक भ्रष्ट अधिकारी को लोकायुक्त पुलिस ने रंगेहाथ दबोचा है। भीकनगांव में पदस्थ उप राजस्व अधिकारी मयंक जैन ने एक हितग्राही से प्रधानमंत्री आवास योजना की दूसरी किस्त जारी करने के नाम पर 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।