बरेली: बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर ट्रक से टकराई कार दो लोगों की मौत चार घायल
बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र के हाईवे पर का ट्रक से टकरा गई जिसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ।घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।